Live

PM Modi

दो दिवसीय दौरे पर आज बिहार पहुंचेंगे PM मोदी, पटना में 5 किलोमीटर तक करेंगे रोड शो, सासाराम के बिक्रमगंज में सभा

M
manish kumar raiलेखक

पटना। PM मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर आज बिहार आ रहे है। प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के दौरान बिहार को कई परियोजनाओं की सौगात देंगे। उनके स्वागत के लिए पटना सज-धज कर तैयार है। 25 से अधिक सामाजिक संगठन PM मोदी का स्वागत पटना में करेंगे। सुरक्षा एजेंसियां भी पूरी तरह चौकस है। इस दौरान PM पटना में रोड शो तथा सासाराम के बिक्रमगंज में एक सभा को संबोधित भी करेंगे।

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, PM शाम को पटना हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और वहां नवनिर्मित यात्री टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद “वह बिहटा हवाई अड्डे के नए सिविल एन्क्लेव की आधारशिला भी रखेंगे, जिसे 1,410 करोड़ रुपये में बनाया जाएगा।”

PM एयरपोर्ट से BJP ऑफिस तक करेंगे रोड शो

PM मोदी का यह रोड शो पटना एयरपोर्ट से शुरू होकर शेखपुरा मोड़, नेहरु पथ से इनकम टैक्स गोलंबर होते हुए भाजपा प्रदेश कार्यालय तक जायेगा। इस पूरे मार्ग पर कई स्थानों पर स्वागत मंच बनाये गये हैं। जहां पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का स्वागत भी करेंगे।

शुक्रवार को सासाराम के बिक्रमगंज में PM की सभा

वहीं अगले दिन यानी शुक्रवार 30 मई को प्रधानमंत्री विक्रमगंज में जनसभा करेंगे और इस दिन भी कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इन दोनों कार्यक्रमों के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है. रोहतास में वह 48,520 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें