Live

कुम्हारों में खुशी

पीएम मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' का कमाल, चाक ने पकड़ी दोगुनी रफ्तार

A
Akanksha Kumariलेखक

गढ़वा:- पीएम मोदी जी के अपील का असर, कुम्हार हो रहे है मालामाल। देश के पीएम की अपील ‘लोकल फोर वोकल’ एवं मिट्टी के बर्तन के उपयोग बढ़ने से जिले के कुम्हार मे ख़ुशी का माहौल है आज इन कुम्हारों को इनके घरो तक मिट्टी के दिये हो या अन्य बर्तन सभी की डिमांड बढ़ गई है।



जिला मुख्यालय के तेनार गाँव का कुम्हार टोला गाँव के लोग पहले दूसरे प्रदेशों मे कमाने जाते थे और दीपावली के वक्त घर आकर मिट्टी का दिया हो या मिट्टी के कई अन्य बर्तन बनाकर फिर कमाने दूसरे प्रदेश चले जाते थे। लेकिन ज़ब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘लोकल फोर वोकल’ और मिट्टी के बर्तन का उपयोग करने की अपील किए है तब से कुम्हारों मे एक नई ऊर्जा आ गई है।


जो कुम्हार कलतक दूसरे प्रदेशों मे जाकर रोजी रोटी की तलाश किया करते थे। आज वह घर पर ही मिट्टी के बर्तन बना रहे है। उन्हें मार्केट से इतना आर्डर मिल रहा है की वे पूरा नहीं हो पा रहा है।

कुम्हारों का कहना है कि ज्यादातर चाय के कप की मांग बाजारों मे देखी जा रही है। कुम्हारों ने कहा की प्रधानमंत्री के आह्वान पर लोग अब मिट्टी के बर्तन लेने की शुरुआत कर दिए है लेकिन अभी बाजार में प्लास्टिक का सामान बिक ही रहे है।पर प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद दीपावली मे सिर्फ मिट्टी का बर्तन बनाते थे लेकिन अब हर दिन मिट्टी के बर्तन बना रहे है।



इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें