Live

नेहरू का टूटा रिकॉर्ड

पीएम मोदी के 12 साल का कार्यकाल पूरा,रचा इतिहास

A
archana singhलेखक

दिल्ली:प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल के 12 साल का सफर पूरा कर लिया है. पीएम मोदी ने 10 जून को सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. मोदी ने 26 मई 2014 को पीएम पद की शपथ ली थी. आज उनके कार्यकाल के 4,399 दिन पूरे हो गए है. इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू के पास था. वे 4,398 दिनों तक इस पद रहे थे, लेकिन पंडित जवाहर लाल नेहरू से नरेंद्र मोदी आगे निकल गए हैं. मोदी का पीएम के तौर पर यह लगातार तीसरा कार्यकाल है.

प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी ने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे छूना किसी भी नेता के लिए एक ख्वाब जैसा होगा है. आजाद भारत में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री के पद पर बने रहने वाले पंडित जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड को नरेंद्र मोदी ने तोड़ दिया है.

दोपहर 12.30 बजे केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में मंत्रियों ने पीएम मोदी के स्वागत में खड़े होकर तालियां बजाई. साथ ही एक विशेष प्रस्ताव भी पारित किया. पीएम मोदी की इस उपलब्धि पर पूरे देश में NDA और बीजेपी के नेता, सांसद, केंद्रीय मंत्री मंदिरों में पूजा कर रहे हैं, हवन कर रहे हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें