Hindi News / 15 इंजीनियरों का तबादला,एक सप्ताह के अंदर नई जगह पर योगदान देने का...

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में फेरबदल : 15 इंजीनियरों का तबादला,एक सप्ताह के अंदर नई जगह पर योगदान देने का निर्देश

Edited By:  |
peyjal evam swachta vibhag mein ferbadal

रांची:झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थापित 15 कार्यपालक अभियंताओं (एग्जीक्यूटिव इंजीनियर) और प्रभारी कार्यपालक अभियंताओं का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इस संबंध में विभाग के अवर सचिव शशि रंजन ने अधिसूचना जारी कर दी है.

जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी अभियंताओं को अधिकतम एक सप्ताह के अंदर नए कार्यस्थल पर पदभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा. कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है ताकि विभागीय कार्यों का संचालन सुचारु रूप से हो सके.

इन अधिकारियों का हुआ तबादला और नई जिम्मेदारी मिली:

* मुकेश कुमार – कार्यपालक अभियंता, झुमरीतिलैया प्रमंडल

* अनुज कुमार सिन्हा – कार्यपालक अभियंता, चास प्रमंडल

* रामप्रवेश राम – कार्यपालक अभियंता, सिमडेगा प्रमंडल

* मनोज कुमार मुण्डारी – अपने वर्तमान कार्यों के साथ चतरा प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार

* अनिल प्रसाद गुप्ता – कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता अंचल, मेदिनीनगर

* अनुप कुमार हांसदा – कार्यपालक अभियंता, चक्रधरपुर प्रमंडल

* जितेन्द्र कुमार कुजूर – कार्यपालक अभियंता, लोहरदगा प्रमंडल

* अजय कुमार सिंह – कार्यपालक अभियंता एवं तकनीकी सलाहकार, पेयजल एवं स्वच्छता अंचल, दुमका

* रंजीत कुमार ठाकुर – प्रभारी कार्यपालक अभियंता, गढ़वा प्रमंडल

* मुकेश कुमार मंडल – कार्यपालक अभियंता, धनबाद-2 प्रमंडल के साथ धनबाद-1 प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार

* कार्तिक कुमार भगत – कार्यपालक अभियंता, यांत्रिक प्रमंडल, रांची (शहरी)

* प्रदीप कुमार भगत – कार्यपालक अभियंता, यांत्रिक प्रमंडल, दुमका

* प्राण चन्द्र दास – कार्यपालक अभियंता, यांत्रिक प्रमंडल, जमशेदपुर

* सुनीता कुमारी सामंत – कार्यपालक अभियंता, यांत्रिक प्रमंडल, गुमला

* चन्दन दुबे – प्रभारी कार्यपालक अभियंता, यांत्रिक प्रमंडल, हजारीबाग।

विभाग का मानना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से विभिन्न प्रमंडलों में पेयजल एवं स्वच्छता योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और विकास कार्यों की निगरानी और संचालन अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा.