पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर इजाफा : 10 दिनों में चौथी बार बढ़ीं कीमतें,रांची में 105.26 रुपए हुआ महंगा
BIG BREAKING:देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत ने आज फिर झटका दिया है. पिछले 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ये चौथी बढ़ोतरी की गई है. सरकार ने एक बार फिर तेल के दाम बढ़ा दिए हैं. पेट्रोल ₹2.61 बढ़े तो डीजल 2.71 रुपये महंगा हो गया है. रांची में पेट्रोल अब 105.26 पैसे तो 100.37 रुपये प्रति लीटर हो गया है. आम आदमी को बड़ा झटका लगा है.
बताए कि 15 मई को करीब 3 रुपए, 19 मई को लगभग 90 पैसे, तीसरी बार 23 मई को फिर करीब 90 पैसे और अब 25 मई को एक बार फिर बड़ा इजाफा किया गया है. कुल मिलाकर पिछले 10 दिन में पेट्रोल 7 रुपये 35 पैसे और डीजल 7 रुपये 53 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है.
बिहार की राजधानी पटना में डीजल की कीमत 99.36 रुपये प्रति लीटर, पेट्रोल की कीमत 113.37 रुपये प्रति लीटर और XP95 की कीमत 122.25 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है.
नई दरों के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 102.12 रुपये प्रति लीटर हो गई है. झारखंड में 2.61 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया. जबकि, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि चेन्नई में यह 107.77 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है. भोपाल में डीजल की कीमत 99.64 रुपये प्रति लीटर, पेट्रोल 114.57 रुपये प्रति लीटर, XP95 123.88 रुपये प्रति लीटर और XG की कीमत 104.90 रुपये प्रति लीटर है. चंडीगढ़ में डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर, पेट्रोल का दाम 101.51 रुपये प्रति लीटर और XG की कीमत 94.65 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, गुवाहाटी में डीजल की नई कीमत 97.23 रुपये प्रति लीटर, पेट्रोल की कीमत 105.73 रुपये प्रति लीटर और XP95 की कीमत 114.68 रुपये प्रति लीटर है.