Live

डाकघर की लापरवाही

पैसा डूबने का सता रहा है लोगों डर

A
Akanksha Kumariलेखक

गढ़वा:- गढ़वा जिला उप डांकघर मे किसान पत्र और अन्य खातों की अवधी पुरने के बाद भी नहीं मिल रहा है लाभुकों का बकाया राशि, पोस्टमास्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, तीन माह से परेशान है लाभुक।




गढ़वा जिले के उप डांकघर में लाभुकों के द्वारा किए गए राशि जमा का मैचीयूरिटी पूरी हो जाने के बाद भी नहीं मिल रही है जमा राशि। डांकघर मे अपने-अपने किसान पत्र एवं अन्य जमा राशि की पर्ची दिखाते यह है वे लोग जो वर्षो पहले बड़ी उम्मीद से भरोसे से डांकघर मे अपनी अपनी एक मुस्त राशि जमा करवाये थे ताकि उन्हें भविष्य मे ज्यादा मिलेगा। सभी जमा राशि के पुरे हुए आज तीन माह से ऊपर हो गया लेकिन आज इन्हें उन्हीं के पैसे के लिए डाकघर के पदाधिकारी दौड़ा रहे है जिससे लाभुकों मे आक्रोश है।


सभी के मन में निजी बैंक की तरह पैसा डूबने का डर सता रहा है। किसी की बेटी की शादी है, तो किसी का इलाज करवाना है लेकिन पोस्टमास्टर उन्हें दौड़ा रहे है,जिसके चलते अब डांकघर से भी लोगो का मन उठ रहा है। डांकघर के ग्राहक ने कहा की हम लोगो का पैसा है हम ही को नही मिल रहा है बहुत परेशान है हमलोग।


वंही इस मामले पर डांकघर के पोस्टमास्टर ने बहाना बनाते हुए कहा की इनलोगों का अभी ऑनलाइन कार्य पूरा नहीं हुआ है एक सप्ताह में सभी की राशि मिल जाएगी।



इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें