Live

पतरातू में जन संवाद महाभियान

मंत्री राधाकृष्ण किशोर सहित कई नेताओं ने विस्थापित परिवारों की सनीं समस्याएं

A
archana singhलेखक

रामगढ़: जिले के पतरातू प्रखंड के लबगा में विस्थापितों की वर्षों पुरानी समस्याओं और जनसरोकारों को लेकर आयोजित जन संवाद महाभियान में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के.राजू, झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर,पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने विस्थापित परिवारों से सीधा संवाद किया. इस दौरान पतरातू में स्थापित पीवीयूएनएल (PVUNL) के छाई डैम क्षेत्र सहित विभिन्न प्रभावित इलाकों के लोगों ने अपनी समस्याएं जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखीं.

इस दौरान विस्थापितों ने नियमानुसार भूमि अधिग्रहण, समय पर उचित मुआवजा, सम्मानजनक एवं सुव्यवस्थित पुनर्वास, स्थानीय युवाओं को रोजगार, श्रम शोषण से मुक्ति, बढ़ते जल एवं वायु प्रदूषण,जर्जर सड़कों से हो रही दुर्घटनाओं, बिजली-पानी संकट और कंपनियों द्वारा सीएसआर फंड के कथित दुरुपयोग जैसे गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें