Live

पटना से चलने वाली 9 ट्रेनें रद्द

आदिवासी कुड़मी समाज के आंदोलन का असर, देखिए पूरी लिस्ट

A
Anurag Goelलेखक

PATNA :बड़ी खबर सामने आ रही रही है। झारखंड में चल रहे आदिवासी कुड़मी समाज के आंदोलन के बीच पूर्व मध्य रेलवे ( ECR) के क्षेत्राधिकार से गुजरने वाली 69 ट्रेनों का परिचालन 9 और 10 अप्रैल को रद्द कर दिया गया है। इसमें पटना से परिचालित होने वाली आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनें शामिल हैं।

आदिवासी कुड़मी समाज के द्वारा कोटशिला में प्रस्तावित आंदोलन और खड़गपुर मंडल के खड़गपुर जंक्शन-टाटा खंड में खेमासुली में और आद्रा मंडल के आद्रा-चांडिल खंड में कुस्तौर में चल रहे आंदोलन के कारण रेलवे ने ये बड़ा फैसला लिया है।

पटना से परिचालित ट्रेन जो रद्द की गई हैं ---

12365 पटना रांची जनशताब्दी आज रद्द

18625 पूर्णिया कोर्ट हटिया कोसी एक्सप्रेस रद्द

18623 इस्लामपुर पटना रांची हटिया एक्सप्रेस आज रद्द रहेगी

14224 सारनाथ राजगीर बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस रद्द

18182 टाटा दानापुर सुपर एक्सप्रेस आज रद्द

18621 पटना हटिया पाटलिपुत्र एक्सप्रेस रद्द

186 26 हटिया पटना पूर्णिया कोसी एक्सप्रेस रद्द

13028 देहरादून हावड़ा उपासना एक्सप्रेस रद्द

123 69 हावड़ा देहरादून कुंभ एक्सप्रेस रद्द

ECR के द्वारा जारी रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट ---

पटना से गौतम की रिपोर्ट ...

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें