Live

पटना में ट्रेन से गायब सोना बरामद

3 स्वर्ण व्यवसायी समेत 9 अरेस्ट, AC कोच में महिला यात्रियों को बनाते थे निशाना

A
Anurag Goelलेखक

PATNA : पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना जंक्शन पर करोड़ों के गायब हुए सोने के मामले में रेल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में संलिप्त 3 स्वर्ण व्यवसायी समेत 9 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस पूरे मामले के उद्भेदन का दावा किया है। अपराधियों से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं।इन अपराधियों के निशाने पर खासतौर पर एसी में सफर करने महिलाएं होती थी। जिनका सामान ये आसानी से उड़ा देते थे।

पटना रेल डीएसपी नरेन्द्र सिंह ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पिछले 10 नवंबर को भगत की कोठी-कामख्या एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे मनोज जैन ने शिकायत की थी कि उनका सामान पटना जंक्शन पर उ़ड़ा लिया गया है। मनोज जैन के मुताबिक उनके पास लगेज में दो किलो सोने के जेवर, चांदी के कई किलो जेवर और लाखों कैश था। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए इस मामले में 3 स्वर्ण व्यवसायियों समेत कुल 9 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस पूरे वारदात को अंतराज्जीय गिरोह के सदस्यों ने अंजाम दिया। जिसका सरगना लखीसराय का रहने वाला मनोज कुमार मंडल है।

रेल डीएसपी नरेन्द्र सिंह ने बताया कि इस गिरोह से जुड़े सदस्यों का आतंक पटना से लेकर प्रयागराज तो कटिहार से लेकर महाराष्ट्र तक फैला हुआ है। इनके निशाने पर एसी और स्लीपर कोच में सफर कर रहे यात्री हुआ करते हैं। इस गिरोह के सदस्य खासतौर पर अहले सुबह के वक्त ज्यादा सक्रिय रहते हैं। जब यात्री नींद में होते हैं इसी दौरान ये अपराधी ट्रेन में सवार होते थे उसके बाद समान लेकर आसानी से फरार हो जाते थे।

डीएसपी ने बताया कि इस पटना के भगत की कोठी- कामख्या एक्सप्रेस में हुई वारदात में गायब किया सोना बाकरगंज के स्वर्ण व्यवसायियों के हाथों बेचा गया था । जिसमें सोना गलाने वाले से लेकर दुकानदार तक शामिल थे। तीन सुनारों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। जिन्होंने अपराधियों के द्वारा उड़ाए गये सोने को ठिकाने लगाया था। पुलिस ने अपराधियों के पास से 18 लाख कैश समेत जेवरात बरामद किए हैं।नरेन्द्र सिंह ने बताया कि पूछताछ के आधार पर आगे भी पुलिस की कार्रवाई जारी है। वारदात में गायब सोने की बरामदगी के लिए पुलिस की छापेमारी चल रही है।

पटना से मरगूब आलम की रिपोर्ट ...

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें