Live

पटना में थानेदार से मांगी रंगदारी

बेटे के अपहरण की दी धमकी, पुलिस महकमा सकते में !

A
Anurag Goelलेखक

PATNA : बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि आम आदमी को छोड़ थानेदार से ही रंगदारी की मांग की कर रहे हैं। जिनके कंधों पर सुरक्षा का जिम्मा है उन्हें ही धमकाया जा रहा है। राजधानी पटना के एक थानेदार को ये धमकी भरा मैसेज मिला है।

पटना के रुपसपुर के थानेदार से रंगदारी की मांग की गयी है। नहीं देने पर बेटे के अपहरण की धमकी भी दी गयी है। अपराधियों ने राजधानी के एक थानेदार को ये मैसेज भेजा है। मैसेज के बाद पूरा पुलिस महकमा सकते में है।

हालांकि पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए मैसेज भेजने वाले शख्स को धर दबोचा है। आरोपी की गिरफ्तारी कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि इस बात की चर्चा जरुर है कि जब पुलिस अधिकारी से ही रंगदारी मांगी जा रही है तो आम आदमी का आखिर क्या होगा ?

पटना से मरगूब आलम की रिपोर्ट ...

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें