Live

पटना में गांधीगिरी

गुलाब देकर मांगी नौकरी, फिजियोथेरेपिस्ट संघ का BTSC के सामने प्रदर्शन

A
Anurag Goelलेखक

PATNA :पटना में गांधीगिरी देखने को मिली है। गुलाब देकर नौकरी की मांग की गयी है। फिजियोथेरेपिस्टों ने BTSC के सामने शांति पूर्वक प्रदर्शन कर जल्द बहाली की मांग बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से की है।

बिहार राज्य फिजियोथैरेपिस्ट संघ के द्वारा बिहार तकनीकी सेवा आयोग के कार्यालय के बाहर गुलाब के फूल के साथ शांति प्रदर्शन किया । तमाम फिजियोथेरेपी डॉक्टरों ने बिहार की सरकार से बहाली करने और तकनीकी आयोग को जल्द से जल्द आदेश देने का मांग की।

करीब 5 दर्जन की संख्या में पहुंचे फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से जल्द से जल्द बहाल करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि कई वर्षों से इसका विज्ञापन निकला है लेकिन अभी तक इस की बहाली नहीं हो पाई है।

फिजियोथेरेपी अभ्यर्थी रजनीश पटेल ने कहा कि सभी नेता और मंत्री के साथ-साथ अधिकारी भी प्रतिदिन फिजियोथेरेपी कराते हैं। लेकिन डॉक्टरों की कमी पर उनका ध्यान नहीं जाता है। बिहार में बड़े पैमाने पर डॉक्टरों की बहाली होनी है। लेकिन फिजियोथैरेपिस्ट की बहाली नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर हम सभी गुलाब के फूल के साथ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार से हमारी मांग है कि जल्द बहाली हो।

पटना से अविनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट ...

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें