Live

पटना में इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया का बना राइफल बरामद

हथियार तस्कर के घर पहुंची पुलिस, फरार हुआ कुख्यात

A
Anurag Goelलेखक

PATNA : पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। राजधानी में इग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में निर्मित राइफल बरामद हुआ है। कुख्यात हथियार तस्कर के यहां पहुंची पुलिस को ये हथियार मिले हैं। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार हो गया।

कुख्यात अपराधी मुकेश सिंह के घर पर पटना पुलिस की छापेमारी की है। छापेमारी में 'मेड इन इंग्लैंड' का एक राइफल और 'मेड इन ऑस्ट्रेलिया' का एक राइफल बरामद किया गया है। वहीं छापेमारी में एक एयर गन और लगभग 420 कारतूस भी मिले हैं। वहीं ₹200000 कैश भी बरामद किया गया है।

हालांकि पुलिस छापेमारी के दौरान कुख्यात हथियार तस्कर मुकेश सिंह फरार हो गया। मुकेश सिंह हथियार का एक बड़ा तस्कर है। पुलिस लगातार मुकेश सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

पटना से मरगूब आलम की रिपोर्ट ...

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें