Live

पटना जंक्शन पर बम है क्या ?

रेलवे स्टेशन पर चल रही सघन तलाशी, अफवाह या हकीकत

A
Anurag Goelलेखक

PATNA :राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना जंक्शन पर बम की सूचना से हड़कंप मच गया । मौके पर बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंच गयी। तलाशी ली जा रही है।

बम की खबर से पटना जंक्शन पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी है। सघन तलाशी जारी है लेकिन अभी तक कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि एक शख्स ने बम की सूचना पुलिस की दी थी। उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

फिलहाल अभी तक की कार्रवाई के बाद माना जा रहा है कि जानबूझ कर बम की अफवाह फैलायी गयी है। लेकिन फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें