Live

पटना-गया MEMU अब रुकेगी इस हॉल्ट पर

सांसद रामकृपाल यादव ने दिखाई हरी झंडी, PM और रेलमंत्री को दिया धन्यवाद

A
Anurag Goelलेखक

PATNA : पटना-गया MEMU स्पेशल ट्रेन का तिनेरी हॉल्ट पर ठहराव दिया गया है।पूर्व केन्द्रीय मंत्री और पाटलीपुत्र सांसद राम कृपाल यादव ने ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर इस सुविधा की शुरुआत की। इस मौके पर दानापुर रेल मंडल प्रबंधक मौजूद रहे।

गया और पटना के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 03336 गया - पटना मेमू स्पेशल ट्रेन का तिनेरी हॉल्ट पर ठहराव का शुभारंभ किया गया। गाड़ी संख्या 03336 गया-पटना मेमू स्पेशल 5.59 बजे तिनेरी हॉल्ट पहुंचेगी और एक मिनट के स्टॉपेज के बाद 6.00 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

पाटलीपुत्र सांसद रामकृपाल यादव ने तिनेर हॉल्ट से हरी झंडी दिखा कर ट्रेन को रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ट्रेन के ठहराव से आसपास के लोगों को पटना पहुंचने में काफी सहूलियत होगी। ट्रेन के ठहराव के लिए अपने संबोधन में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को विशेष रुप से धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में दानापुर मंडल रेल प्रबंधक प्रभात कुमार समेत मंडल के तमाम वरीय अधिकारी मौजूद रहें।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें