पश्चिम सिंहभूम में डबल मर्डर : दंपत्ती की धारदार हथियार से हत्या,छानबीन में जुटी पुलिस
चाईबासा:पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में डबल मर्डर का मामला सामने आया है. जहां एक परिवार के दंपत्ती की धारदार हथियार से सिर पर हमला कर हत्या कर दी गई है. हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. मृत में थाना क्षेत्र के गांडकीदा गांव अंतर्गत बिश्रामपुर टोला निवासी डोंका सिंकु(44) व उसकी पत्नी गोरवारी सिंकु (42) शामिल है.
घटना गुरुवार देर शाम को घटी है, लेकिन इस घटना के बारे में लोगों को शुक्रवार सुबह जानकारी मिली है. जब लोग शौच करने के लिए सरकारी तालाब के पास गए तो दोनों का शव 20 फिट की दूरी पर तालाब के नाला में पड़ा हुआ देखा. शव को देखकर ग्रामीणों ने मुंडा कमल किशोर हेम्ब्रम को जानकारी दी. उसके बाद घटना के बारे में पुलिस प्रशासन को जानकारी दी गई.
पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर दोनों शव को कब्जे में ले लिया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर इंस्पेक्टर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रफायल मुर्मू घटनास्थल पहुंचे और मामले का छानबीन में जुट गए हैं.