Hindi News / शुभेंदु सरकार के 35 नए मंत्रियों ने ली शपथ,जल्द संभालेंगे कार्यभार

पश्चिम बंगाल में कैबिनेट विस्तार : शुभेंदु सरकार के 35 नए मंत्रियों ने ली शपथ,जल्द संभालेंगे कार्यभार

Edited By:  |
pashim bengal mein cabinet vistar

पश्चिम बंगाल: शुभेंदु सरकार के मंत्रिमंडल का सोमवार को बहुप्रतीक्षित विस्तार किया गया. इस दौरान 35 नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया. कोलकाता स्थित लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आर. एन. रवि ने सभी नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. संभावना है कि नए मंत्रियों के विभागों (पोर्टफोलियो) की घोषणा भी जल्द की जाएगी.

बंगाल मंत्रिमंडल में शामिल 35 नए चेहरे

जानकारी के अनुसार, पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और बीजेपी अध्यक्ष ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की थी. बैठक में 35 नए मंत्रियों के नामों को अंतिम रूप दिया गया था. इसके बाद सोमवार को सभी चयनित बीजेपी विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की.

तमाम मंत्रियों ने ली शपथ

शपथ ग्रहण समारोह के पहले चरण में अर्जुन सिंह, तापस रॉय, शरदवत मुखर्जी, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय और शंकर घोष ने मंत्री पद की शपथ ली. इसके बाद दूसरे चरण में बीजेपी विधायक दीपक बर्मन, मनोज उरांव और गौरी शंकर घोष समेत अन्य नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई. शुभेंदु सरकार में राज्य के स्वतंत्र मंत्री भी बनाए गए हैं। मालती रमा रॉय, राजेश और इंद्रनील खान ने स्वतंत्र प्रभार के मंत्री पद की शपथ ली. बीजेपी विधायक राजेश महतो, इंद्रनील खान, मालती रावा रॉय ने पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली.

मंत्रिमंडल विस्तार,राजनीति में महत्वपूर्ण कदम

मंत्रिमंडल विस्तार को राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. माना जा रहा है कि नए चेहरों को शामिल कर सरकार प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगी. सूत्रों के मुताबिक, नए मंत्रियों को कौन-कौन से विभाग सौंपे जाएंगे, इसकी घोषणा भी जल्द की जा सकती है. राजनीतिक हलकों में अब विभागों के बंटवारे और नई जिम्मेदारियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.