पश्चिम बंगाल में 9 मई को शपथ
सीएम की कुर्सी पर सुवेंदु अधिकारी या पार्टी किसी और पर लगाएगी दांव,जल्द होगी तस्वीर साफ
पश्चिम बंगाल:विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत के बाद अब सभी की निगाहें मुख्यमंत्री चेहरे और शपथ ग्रहण की तारीख पर टिक गई हैं. राज्य में अब नए सीएम चुनने की तैयारी चल रही है. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के अनुसार, नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण 9 मई को आयोजित किया जाएगा. यानी 9 मई को बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार शपथ लेगी. कोलकाता के परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह होने की संभावना है. बड़ा सवाल मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर खड़ा हो गया है. क्या पार्टी अनुभवी नेता सुवेंदु अधिकारी को चुनेगी या नए चेहरे पर दांव लगाएगी.
रक्षामंत्री राजनाथ सिंहजीते हुए विधायकों से करेंगे बातचीत
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों ने पूरे राजनीति का नक्शा बदल दिया है. पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी इतनी बड़ी जीत के साथ उभरी है. ऐसे में बुधवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कोलकाता आएंगे. वे यहां बीजेपी के जीते हुए विधायकों से बातचीत करेंगे जिसके बाद विधायक दल का नेता और बंगाल के नये मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी.
मुख्यमंत्री की दौड़ में सुवेंदु आगे
मुख्यमंत्री की दौड़ में सुवेंदु अधिकारी आगे हैं, लेकिन इसके साथ चार और नाम भी हैं. ऐसे में बीजेपी का चौंकानेवाला फैसला बी सामने आ सकता है. राज्य में मुख्यमंत्री की कुर्सी किसे मिलेगी इस पर मंथन का दौड़ शुरू हो गया है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।