पश्चिम बंगाल चुनाव रिजल्ट : पहली बार खिला 'कमल',पुरुलिया की सभी 9 सीटों पर BJP का दबदबा,सत्ता से ममता की विदाई
बंगाल चुनाव परिणाम:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच सियासी माहौल बेहद गरमाया गया है. रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से बहुत आगे निकलती दिख रही है. शुरुआती रुझान से ही भारतीय जनता पार्टी के मजबूत प्रदर्शन से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है. टीएमसी 98 सीटों पर और बीजेपी 191 सीटों पर आगे चल रही है. रुझानों में भारतीय जनता पार्टी का आंकड़ा बहुमत के पार हो चुका है. वहीं, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं.
ढोल-नगाड़ों से गूंजा तमाम बीजेपी कार्यालय
देश के तमाम बीजेपी कार्यालयों में जश्न का माहौल है. ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता खुशियां मना रहे और एक-दूसरे को मिठाइयां बांट रहे हैं. 77 साल बाद पश्चिम बंगाल में पहली बार “कमल खिलता”हुआ नजर आ रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है.
ममता बनर्जी के घर के बाहर जय श्रीराम के नारे
चुनाव परिणाम में BJP को बहुमत मिलने पर कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी के घर के बाहर जय श्रीराम के नारे लगाए हैं. वहीं, काउंटिंग के बीच आसनसोल में भारी बवाल हुआ है. पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, तब जाकर माहौल शांत हुआ.
EC जानकारी दबा रहा-ममता
चुनाव परिणाम पर ममता बनर्जी ने फिर गंभार आरोप लगाए है. कहा कि TMC करीब 100 सीटों पर आगे चल रही, EC जानकारी दबा रहा है. वहीं,भाबनीपुर में ईवीएम की पांच चरणों की मतगणना के बाद ममता बनर्जी ने 9,473 वोटों से आगे चल रही है.
बंगाल में अब लहराएगा भगवा
राज्य में साल 2011 से लगातार टीएमसी की सरकार है और ममता बनर्जी इन बीते 15 सालों से राज्य की मुख्यमंत्री हैं. यह पहला मौका होगा जब बीजेपी राज्य में सरकार बनाएगी. बंगाल में अब भगवा लहराएगा.