पंचतत्व में विलीन हुए सुदिव्य कुमार सोनू : राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार,बेटे श्रेयश ने दी मुखाग्नि,नम आंखों से विदाई
Edited By:
|
Updated :06 Sep, 2026, 04:39 PM(IST)
गिरिडीह:झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का रविवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. हरसिंगरायडीह श्मशान घाट पर अंत्येष्टि की गई. मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के अंतिम संस्कार में सीएम हेमंत सोरेन मौजूद रहे. तमाम नेताओं और उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें अंतिम विदाई दी.
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के बेटे श्रेयश ने उन्हें मुखाग्नि दी. श्मशान घाट पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे. अंतिम विदाई में सभी लोग भावुक नजर आए.

