Hindi News / फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाकर मांगे जा रहे पैसे

पलामू उपायुक्त के नाम पर फर्जीवाड़ा : फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाकर मांगे जा रहे पैसे

Edited By:  |
palamu upayukt k naam par farziwada

पलामू:झारखंड में फर्जीवाड़ा का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बार साइबर अपराधियों ने उपायुक्त के नाम पर फर्जीवाड़ा किया है. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाकर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लोगों को गुमराह करने व उनसे पैसे मांगने का मामला सामने आया है. फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट (IAS Dilip Pratap Singh Shekhawat) बनाकर लोगों से पैसे मांग कर ठगी किया जा रहा. इस संबंध में पलामू डीसी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. जानकारी मिली है कि उक्त फर्जी प्रोफाइल के माध्यम से कुछ पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों को इंस्टाग्राम पर संदेश भेजे जा रहे हैं.

जिला प्रशासन, पलामू द्वारा सभी नागरिकों एवं पदाधिकारियों से अपील की है कि इस प्रकार के किसी भी संदिग्ध व्हाट्सएप,फेसबुक या इंस्टाग्राम संदेश पर विश्वास न करें. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत या आर्थिक जानकारी साझा करने से बचें. साथ ही, किसी भी संदेश की सत्यता की पुष्टि संबंधित कार्यालय से अवश्य कर लें.