Live

पलामू से लेकर दलमा में सिर्फ 5 सक्रिय नक्सली

लाल आतंक अंतिम दौर में,एक करोड़ का इनामी भागा बंगाल

A
archana singhलेखक

रांची: झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान अब निर्णायक दौर में पहुंचता दिख रहा है।अभियान के बीच पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में तीन बड़े नक्सलियों का एके-47 के साथ आत्मसमर्पण सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी और ऐतिहासिक सफलता मानी जा रही है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार पलामू से लेकर दलमा क्षेत्र में मात्र चार नक्सली बचे हुए हैं जिनकी तलाश जारी है।वही आखिरी एक करोड़ का इनामी असीम मंडल बंगाल भाग चुका है।

बंगाल में तीन का सरेंडर

झारखंड में नक्सलवाद की लड़ाई अब निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है अब यह कहा जा सकता है कि अगले एक महीने या 15 दिनों के भीतर ही नक्सलियों का अंतिम अध्याय भी खत्म हो जाएगा। शुक्रवार को एक साथ तीन नक्सलियो के बंगाल में आत्मसमपर्ण ने इस कहानी को निर्णायक मोड़ पर ला दिया है।आत्मसमर्पण करने वालों में 15 लाख रुपये का इनामी रीजनल कमेटी मेंबर (RCM) सचिन मार्डी उर्फ रामप्रसाद मार्डी, उसकी पत्नी 10 लाख रुपये की इनामी जोनल कमेटी मेंबर (ZCM) मीता उर्फ नैनतारा और एक लाख रुपये की इनामी गौरी उर्फ बल्लू शामिल हैं। गौरी नक्सली मदन महतो की पत्नी है।आईजी अभियान नरेंद्र सिंह ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले तीन नक्सलियों में से दो पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। इनका संबंध नंदीग्राम और पश्चिम मिदनापुर से है, जबकि सचिन मार्डी उर्फ रामप्रसाद मार्डी जमशेदपुर का रहने वाला है। तीनों ने बांकुड़ा में आत्मसमर्पण किया। सचिन मार्डी ने एके-47 राइफल के साथ सरेंडर किया।

दलमा क्षेत्र में अब सिर्फ मंगल सिंह और उसकी पत्नी मांती,असीम

तीन बड़े नक्सलियों के सरेंडर के बाद दलमा-जमशेदपुर क्षेत्र में अब केवल दो प्रमुख नक्सलियों के बचे होने की बात आईजी अभियान ने कही है। इनमें मंगल सिंह सरदार और उसकी पत्नी मांती शामिल हैं। पुलिस दोनों तक पहुंचने के लिए लगातार अभियान चला रही है।वहीं, एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली असीम मंडल के बंगाल भाग जाने की सूचना भी पुलिस को मिली है।

सरेंडर करने की तैयारी मेंअसीम

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एक करोड़ का इनामी असीम मंडल फिलहाल बंगाल में एक सुरक्षित स्थान पर छुपा हुआ है और बंगाल पुलिस से समर्पण को लेकर गुहार लगा रहा है। झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार असीम मंडल भी जल्द बंगाल में ही आत्मसमर्पण करेगा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें