Hindi News / MMCH में बड़ी लापरवाही, ड्यूटी से गायब लैब टेक्नीशियन,इंतजार करते रहे मरीज

पलामू में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली : MMCH में बड़ी लापरवाही, ड्यूटी से गायब लैब टेक्नीशियन,इंतजार करते रहे मरीज

Edited By:  |
palamu mein swasathya sewaon ki badhali

पलामू:जिले का एक मात्र मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली की पोल खुल गई है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद मामले का खुलासा हुआ है. वीडियो के अनुसार, ड्यूटी पर तैनात लैब टेक्नीशियन की अनुपस्थित के कारणलेबर रूम में भर्ती एक मरीज की जांच समय पर नहीं पाई.

आए दिन मरीज को झेलनी पड़ती परेशानी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उस समय लैब टेक्नीशियन संजीव मिश्रा की ड्यूटी थी, लेकिन वे अपने कार्यस्थल पर मौजूद नहीं थे. अस्पताल कर्मियों द्वारा उनसे कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका मोबाइल बार-बार स्विच ऑफ था. इस कारण मरीज की जांच प्रक्रिया बाधित हो गई,जिससे मरीज और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

निगरानी व्यवस्था पर उठ रहे हैं गंभीर सवाल

इस घटना ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं. अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर ड्यूटी के दौरान कर्मियों की अनुपस्थिति न केवल लापरवाही दर्शाती है, बल्कि मरीजों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करती है. शिकायतकर्ता द्वारा इस संबंध में जीपीएस वीडियो सहित साक्ष्य भी प्रस्तुत किए गए हैं, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ जाती है. इसके बावजूद अब तक किसी ठोस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.

ऐसे मामले पर कई बार लीपापोती हुई है

गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इस तरह की लापरवाही का यह कोई पहला मामला नहीं है. पूर्व में भी कर्मचारियों की अनुपस्थिति और कार्य में लापरवाही की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं, लेकिन अधिकतर मामलों में कार्रवाई सीमित स्तर तक ही सिमट कर रह जाती है.

अधिकारियों से फिर कार्रवाई की मांग तेज

घटना के बाद मरीजों और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषी कर्मियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. अस्पताल में नियमित मॉनिटरिंग और जवाबदेही तय की जाए. मेडिकल कॉलेज जैसे महत्वपूर्ण संस्थान में इस प्रकार की लापरवाही पूरे स्वास्थ्य तंत्र पर सवाल खड़े करती हैं. अगर समय रहते सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए,तो इसका खामियाजा सीधे आम जनता को भुगतना पड़ सकता है.

पलामू से संवाददाता नीतेश की रिपोर्ट