Live

पलामू में शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी

गर्भवती शिक्षिका की अजन्मे शिशु की मौत मामला,बीजेपी ने डीसी ऑफिस का किया घेराव

A
archana singhलेखक

पलामू:जिलेमें गर्भवती शिक्षिका भारती पांडे के अजन्मे शिशु की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. सोमवार को इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डीसी कार्यालय का घेराव किया और शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बीजेपी के जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने आरोप लगाया है कि मातृत्व अवकाश स्वीकृत करने के लिए रिश्वत की मांग की गई थी. उनका दावा है कि अवकाश नहीं मिलने के कारण शिक्षिका को लगातार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़े और समय पर प्रसव नहीं हो सका. उन्होंने इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी को तत्काल बर्खास्त करने की मांग करते हुए चेतावनी दी है. कहा कि यदि सरकार कार्रवाई नहीं करती है तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा.

गौरतलब है कि चैनपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कार्यरत प्लस टू शिक्षिका भारती पांडे के परिजनों का आरोप है कि उन्होंने 3 जुलाई को ही मातृत्व अवकाश के लिए आवेदन दिया था,लेकिन समय पर स्वीकृति नहीं मिली. यह भी आरोप है कि 25 जुलाई को डीईओ कार्यालय पहुंचने के दौरान उन्हें प्रसव पीड़ा हुई और बाद में निजी अस्पताल में उनके नवजात को मृत घोषित कर दिया गया.

वहीं, पीड़िता के पति ने अवकाश स्वीकृत करने के एवज में रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया है. हालांकि,शिक्षा विभाग पहले ही इन आरोपों से इनकार कर चुका है और आवेदन प्रक्रिया में तकनीकी त्रुटि की बात कहते हुए मामले की जांच की बात कही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें