Hindi News / पोखराहा फोरलेन बना 'मौत पॉइंट',15 दिनों में 3 मौत पर फूटा गुस्सा

पलामू में हादसे के बाद सड़क जाम : पोखराहा फोरलेन बना 'मौत पॉइंट',15 दिनों में 3 मौत पर फूटा गुस्सा

Edited By:  |
palamu mein sadak hadse k baad sadak jaam

पलामू: जिले के पोखराहा फोरलेन पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. पोखराहा फोरलेन पर लगातार हादसे हो रहे हैं.प्राप्त जानकारी के अनुसार, पोखराहा फोरलेन पर एक हाईवा और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई,जिसमें स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल ले जाया गया,लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

सुरक्षा के स्थायी इंतजाम नहीं किए जाने पर हंगामा

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए. लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों ने कुछ समय के लिए हाईवे जाम करने की कोशिश की और कई वाहनों को रोक दिया,जिससे आवागमन प्रभावित हुआ. ग्रामीणों का कहना है कि बीते 15 दिनों में इस फोरलेन पर तीन लोगों की जान जा चुकी है. लगातार हो रही दुर्घटनाओं के कारण स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार मांग उठाने के बावजूद अब तक सुरक्षा के स्थायी इंतजाम नहीं किए गए हैं.

स्थानीय लोग लंबे समय से कर रहेसुरक्षा व्यवस्था की मांग

स्थानीय लोग लंबे समय से फोरलेन पर सर्विस रोड,फ्लाईओवर, स्पीड कंट्रोल उपाय और अन्य सुरक्षा इंतजाम करने की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए,तो आने वाले दिनों में आंदोलन तेज किया जाएगा.लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने एक बार फिर पोखराहा फोरलेन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब देखना होगा कि प्रशासन और संबंधित एजेंसियां इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए क्या कदम उठाती हैं.