पलामू में चौंकाने वाली घटना : ममेरे भाई ने टांगी से मारकर की बहन की हत्या, खुद भी दी जान
पलामू:जिले में एक बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक घटना सामने हुई है. जहां एक ममेरे भाई ने बहन की बेरहमी से हत्या कर दी फिर खुद को भी मौत के घाट उतार दिया. यह घटना पलामू सदर थाना क्षेत्र के सुआ कौड़ियां इलाके का है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बिट्टू कुमार सिंह और खुशबू कुमारी के बीच आपसी संबंध को लेकर विवाद हुआ था… दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर बिट्टू ने घर में रखी टांगी से खुशबू पर वार कर दिया. मौके पर ही खुशबू की मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया. लेकिन, सोमवार सुबह युवक का शव रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ.
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या में इस्तेमाल टांगी भी जब्त कर लिया. वहीं, सदर थाना प्रभारी के अनुसार, यह घटना आपसी संबंध और विवाद से जुड़ी हुई है.
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. इधर, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और गांव में मातम का माहौल है.