Hindi News / केरकी जंगल में घात लगाए अपराधियों ने महुआ चुनने गए शख्स को मारी...

पलामू में बुजुर्ग की हत्या : केरकी जंगल में घात लगाए अपराधियों ने महुआ चुनने गए शख्स को मारी गोली

Edited By:  |
palamu mein bujurg ki hatya

पलामू:शहर के पांकी प्रखंड के माड़न पंचायत के केरकी गांव के जंगल में रविवार को महुआ चुनने गए एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पांकी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. राजदेव पासवान अपनी पत्नी के साथ महुआ चुनने जंगल गए थे, इस दौरान उनकी पत्नी नाश्ता लाने घर चली गई, वापस लौटने पर पत्नी ने देखा कि उनके पति को किसी ने गोली मार दी है.

बुजुर्ग की पत्नी ने आस-पास के लोगों को मामले की जानकारी दी. मामले की सूचना मिलते ही पांकी थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई. इधर, पलामू एसडीपीओ मनोज कुमार झा भी घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदीनीनगर भेज दिया है. वहीं, पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.