पलामू
सदर अस्पताल के सामने रीमा सेवा सदन सील,जांच में मिलीं कई गंभीर अनियमितताएं
पलामू:जिले के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सामने संचालित रीमा सेवा सदन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है.सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय के नेतृत्व में रीमा सेवा सदन के पूरे परिसर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया. बताया गया कि रविवार की शाम करीब 7 बजकर 45 मिनट पर सिविल सर्जन अनिल कुमार श्रीवास्तव के साथ संयुक्त टीम ने जनशिकायतों के सत्यापन को लेकर यहां औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं पाई गई.जांच टीम को वैध Rent Agreement भी नहीं मिला. निरीक्षण के दौरान परिसर में कोई चिकित्सक या स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद नहीं था.
वहीं,OT Register, Indoor Register, Discharge Register सहित संबंधित चिकित्सकों के आवश्यक दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं पाए गए. जांच में Biomedical Waste Management की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली और उपलब्ध व्यवस्था की वैधता समाप्त पाई गई. इसके अलावा Fire Safety के जरूरी उपकरण और सुरक्षा व्यवस्था भी नहीं मिली. ऑपरेशन थिएटर की स्थिति भी बेहद खराब बताई गई. परिसर में साफ-सफाई का भी अभाव था. OT में एनेस्थीसिया के लिए जरूरी वर्क स्टेशन उपलब्ध नहीं था और OT Lamp की जगह सामान्य Examination Lamp का इस्तेमाल किया जा रहा था.
इसके अलावा किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जरूरी चिकित्सा उपकरण, दवाएं और अन्य व्यवस्थाएं भी उपलब्ध नहीं पाई गई. प्रशासन के अनुसार,रीमा सेवा सदन में बिना वैध लाइसेंस के दवा दुकान संचालित किए जाने की बात भी सामने आई. इन सभी कमियों को देखते हुए प्रशासन ने मरीजों के हित और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के मद्देनजर रीमा सेवा सदन में चिकित्सा सेवाओं का संचालन तत्काल प्रभाव से रोकते हुए पूरे परिसर को सील कर दिया.
हालांकि,सीलिंग की कार्रवाई के दौरान रीमा सेवा सदन में दो महिला मरीज भर्ती पाई गई. अब बड़ा सवाल यह है कि इतनी गंभीर कमियों के बावजूद यहां लंबे समय से चिकित्सा गतिविधियां कैसे संचालित हो रही थी और संबंधित विभागों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल क्यों नहीं उठे?
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।