Hindi News / पांकी-बालूमाथ मुख्य मार्ग बना मौत का रास्ता,गड्ढे दे रहे हादसे को न्योता

पलामू : पांकी-बालूमाथ मुख्य मार्ग बना मौत का रास्ता,गड्ढे दे रहे हादसे को न्योता

Edited By:  |
palamu

पलामू: जिले के पांकी-बालूमाथ मुख्य मार्ग की हालत अब लोगों के लिए जानलेवा बनती जा रही है। कारीमाटी के पास सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे बारिश के पानी से भर गए हैं, जिससे वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। ऐसे में कभी भी हादसा हो सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई लोग इन गड्ढों के शिकार हो चुके और गड्ढे में गिरकर घायल हो चुके हैं. रात के समय हादसे का खतरा और भी बढ़ जाता है.

गड्ढों में डूबी सड़क,खतरे में हर सफर

यह सड़क सिर्फ पांकी और बालूमाथ को ही नहीं, बल्कि रांची और हजारीबाग को जोड़ने वाला भी महत्वपूर्ण मार्ग है। हर दिन इस रास्ते से बसें, एंबुलेंस, मालवाहक वाहन और सैकड़ों ग्रामीण गुजरते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी इसी सड़क से आते-जाते हैं,लेकिन इसकी मरम्मती को लेकर अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है।

जल्द से जल्द सड़क मरम्मती की मांग

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई,तो यह बदहाल सड़क किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती है.