Live

पलामू

छोटू सिंह हत्याकांड का खुलासा,मुख्य आरोपी समेत 4 गिरफ्तार,शराब विवाद में हुई थी हत्या

A
archana singhलेखक

पलामू: जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए छोटू सिंह हत्याकांड मामले में पलामू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार,गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य अभियुक्त साकेत पाठक,अंकित गुप्ता,अमन कुमार और एक नाबालिग शामिल हैं. हुसैनाबाद एसडीपीओ आईपीएस दिव्यांश शुक्ला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश और शराब के कारोबार से जुड़े विवाद को हत्या की वजह सामने आई है.

पुलिस के अनुसार,गिरफ्तार आरोपी और मृतक छोटू सिंह पहले एक साथ शराब के कारोबार से जुड़े हुए थे. बाद में कारोबार को लेकर सभी अलग हो गए. अलग होने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद और रंजिश बढ़ती गई. सूत्रों के अनुसार,आरोप है कि छोटू सिंह द्वारा बिहार पुलिस को शराब की गाड़ियों के संबंध में बार-बार सूचना दिए जाने से आरोपी पक्ष नाराज था. इसी नाराजगी और पुरानी रंजिश के चलते हत्या की साजिश रचे जाने की बात सामने आ रही है.

पलामू पुलिस ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हत्याकांड में उनकी भूमिका और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है.आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें