पाकुड़ पुलिस की कार्रवाई : नाबालिग लड़की अपहरण मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार
Edited By:
|
Updated :02 Aug, 2026, 04:34 PM(IST)
पाकुड़: नाबालिग लड़की अपहरण मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. लड़की सहित तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार महेशपुर ने बताया कि 27 जुलाई को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि अमड़ा पाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जमरी की एक लड़की को गांव से तीन अज्ञात लोगों ने मोटरसाइकिल में बैठाकर अपहरण कर लिया गया था. पुलिस अधीक्षक द्वारा महेशपुर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया. एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए गहन छापेमारी की गई. जिसमें पीड़िता सहित तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है.