JHARKHAND NEWS
हिरणपुर विधायक दिनेश मरांडी आवास में झाखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं के मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन
पाकुड़:-लिट्टीपाड़ा विधानसभा के विधायक दिनेश मरांडी के आवास में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान राजमहल सांसद विजय हांसदा,महेशपुर विधायक स्टीफेन मरांडी,जिप उपाध्यक्ष अशोक भगत,प्रखंड अध्यक्ष इशहाक अंसारी, मुसलोद्दीन अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
वहीं विधायक दिनेश ने बताया कि चार प्रखंड से आए कार्यकर्ताओ को इस आंगन में बुलाया गया,जहां सभी एक जगह होकर मिल सके,ताकि पार्टी के लोग एक दूसरे के साथ जुड़े रहे। साथ ही उन्होंने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के 45वाँ स्थापना दिवस आगामी 2 फरवरी के कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा किया गया। विधायक ने कार्यकर्ताओ से कहा कि झामुमो के कार्यकर्ताओं को हाथ लगाए ऐसी किसी की औकात नहीं आपलोग बुलंद रहे डरने की किसी से जरूरत नहीं।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।