Live

Bihar Crime

देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

A
Akanksha Kumariलेखक

बाढ:-बाढ़ सलेमपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सलेमपुर थाना क्षेत्र के बिधिपुर गांव के भोजराज स्थान के पास झुलफ राय नामक व्यक्ति अवैध हथियार रखे हुए हैं। उक्त सूचना पर सलेमपुर अपार थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। छापेमारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बिधिपुर भोजराज स्थान पहुंच कर पुलिस ने छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान झुलफ राय के बथान से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किया। वहींझुलपराय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार झुलफ राय पर सालिमपुर थाना में पहले से कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेजा जा रहा है।

बाढसेअजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें