Live

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, चार लोग हुए घायल

A
Akanksha Kumariलेखक

धनबाद:-यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिएआए दिन यातायात विभाग जागरूकताफैलाने का काम करती है। यातायात पुलिस लोगों को जागरूक करने के लिए हमेशा जागरूकता कार्यक्रम चलाकर लोगों से अपील करती है कि सड़कों पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का सदैव पालन करें अन्यथा दुर्घटना घट सकती है। इसके बावजूद भी लोग अपनी जान के जोखिम में डालने से बाज नहीं आते हैं। एक ऐसा ही मामला गिरिडीह में देखने को मिला जहां एक परिवार यातायात नियमों को अनदेखी कर दो पहिया वाहन पर 5 लोगों को सवारी करना महंगा पड़ गया। जिसमें पति,पत्नी और 3 बच्चे सवार थे। इस दौरान टाटा मैजिक से टक्कर होने के बाद जहां वाहन चालक की मौत हो गई। वहीं तीनों बच्चों व पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है । इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यातायात के नियमों को अनदेखी करने पर कितना नुकसान उठाया जा सकता है।


यह है पूरा मामला....

गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के छोटकी बेरी के रहने वाले सज्जाद अंसारी अपने परिवार के साथ अपनी बाइक से अपने घर जा रहे थे । इसी दौरान दूसरी ओर से आ रही टाटा मैजिक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो पहिया वाहन चालक सज्जाद अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीनों बच्चों व पत्नी को स्थानीय लोगों की मदद से डुमरी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिले के एसएनएमसीएच रेफर कर दिया। जहां अभी भी बच्चों व पत्नी की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें