Hindi News / अब साहिबगंज के कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

झारखंड में धमकियों का सिलसिला जारी : अब साहिबगंज के कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

Edited By:  |
Now Sahibganj court received threat to bomb

डेस्क:साहिबगंज व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल मिलने के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। अज्ञात व्यक्ति ने ई-मेल के जरिए कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी है। जज, वकील और कर्मियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया और कोर्ट को सुरक्षा घेरे में लेकर बम स्क्वॉड व डॉग स्क्वॉड से जांच कराई गई। फिलहाल किसी विस्फोटक की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और मामले की जांच जारी है।


हालांकि प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार का विस्फोटक नहीं मिला है। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।उपायुक्त हेमंत सती ने बताया कि साहिबगंज सिविल कोर्ट को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है।पुलिस और बम स्क्वायड टीम ने पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया है। जज और कोर्ट कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।