Live

निरसा

चापापुर कोलियरी में ड्यूटी के दौरान मजदूर की मौत, ईसीएल प्रबंधन पर फूटा गुस्सा

A
archana singhलेखक

निरसा:ईसीएल मुगमा एरिया की चापापुर कोलियरी में बड़ा हादसा हुआ है.ड्यूटी के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई है.आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्यरत दिलदार हुसैन की हादसे में जान चली गई. मजदूर की मौत के बाद आक्रोश का माहौल है.घटना की सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या मेंस्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और ईसीएल प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि आउटसोर्सिंग कंपनियों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण मजदूरों की जान पर खतरा मंडरा रहा है.

आक्रोशित लोगों ने मृतक के आश्रित को नियोजन,उचित मुआवजा और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है. साथ ही हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की भी मांग उठाई है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके. फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है और सभी की निगाहें ईसीएल प्रबंधन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें