निरसा
खदान के पानी में डूबने से किशोरी की मौत,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
निरसा: झारखंड के निरसा क्षेत्र अंतर्गत ईसीएल के राजपुरा खदान के पानी में डूबने से एक किशोरी की मौत हो गई है. 13 वर्षीय रुम्पा बाउरी की नहाने के दौरान खदान के डूबने से जान चली गई. घटना के लगभग 30 घंटे बाद भी शव का अब तक पता नहीं चल सका है.
घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर लगातार खोजबीन अभियान में जुटी हुई है. टीम आधुनिक उपकरणों की मदद से पानी के अंदर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अब तक किशोरी का पता नहीं चल सका है.
घटना की जानकारी मिलने के बाद निरसा विधायक अरूप चटर्जी और जेएमएम जिला अध्यक्ष लक्खी सोरेन भी घटनास्थल पर पहुंचे. दोनों नेताओं ने इस घटना के लिए ईसीएल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है. उनका कहना है कि खदान क्षेत्र में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं, जिसकी वजह से इस तरह की घटनाएं बार-बार घट रही है.
नेताओं ने झारखंड में स्थायी एनडीआरएफ कार्यालय की स्थापना की भी मांग उठाई है, ताकि ऐसी आपात स्थितियों में तुरंत और प्रभावी कार्रवाई की जा सके.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।