निकाय चुनाव में भिड़ंत : मधुपुर के मतदान केंद्रों पर प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा
Edited By:
|
Updated :23 Feb, 2026, 04:39 PM(IST)
मधुपुर:नगर निकाय चुनाव के दौरान जिले के मतदान केंद्र संख्या 201 और 202 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब विभिन्न प्रत्याशियों के समर्थक किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए. देखते ही देखते विवाद इस हद तक बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच नोंक-झोंक और धक्का-मुक्की शुरू हो गई.
इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और भारी पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचे. स्थिति को बिगड़ता देखकर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए उपद्रव मचा रहे असामाजिक तत्वों को खदेड़ना शुरू कर दिया. प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के बाद स्थिति को नियंत्रण में लिया गया और शांतिपूर्ण मतदान पुन: बहाल हुआ. फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अतिरिक्त पुलिस बल को तैनाती किया गया है.