निकाय चुनाव : शहर की सरकार बनाने की कवायद तेज,जेल में बंद विनोद कुमार कड़ी सुरक्षा के बीच किया नामांकन

Edited By:  |
nikay chunaw

बोकारो : शहर की सरकार बनाने को लेकर नामांकन प्रक्रिया तेज हो चुकी है. नगर निकाय चुनाव को लेकर महज अब कुछ ही दिन बच गए हैं. चास नगर निगम में मेयर पद के लिए चास जेल में हत्या के आरोप में बंद विनोद कुमार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच न्यायालय के आदेश पर नामांकन करने पहुंचे. पुलिस प्रशासन ने जेल से विनोद कुमार को लाकर नामांकन करवाया. इस दौरान मुख्य द्वार पर विनोद कुमार के समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी की.

विनोद कुमार ठेका मजदूर जैन सिंह हत्याकांड में मुख्य आरोपी है और इसी मामले में वह जेल में बंद है. मेयर पद के लिए चुनाव लड़ने के लिए उसने नामांकन को लेकर न्यायालय से अनुमति मांगी थी जिसके बाद न्यायालय ने नामांकन करने की अनुमति दी थी.

विनोद कुमार के प्रस्तावक अमित कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर नामांकन करने आए हैं. किसी मामले में आरोपी दोषी करार नहीं हो सकता. कोई दूसरा प्रत्याशी दोषी करार नहीं दे सकता है. वहीं, नामांकन पर्चा भरने के दौरान जनता विनोद कुमार की एक झलक पाने को लेकर ललाहित दिखे. समर्थक उनके नामांकन में उमड़ पड़ी.