निकाय चुनाव : चुनावी मैदान में डटे संजीव सिंह, बीजेपी प्रदेश समिति ने मेयर प्रत्याशी को किया शोकॉज

Edited By:  |
nikay chunaw

धनबाद: नगर निकाय चुनाव को लेकर मैदान में उतरे प्रत्याशी लगातार चुनावी दौरा कर लोगों से सनर्थन मांग रहे हैं. जहां एक तरफ बीजेपी के पूर्व विधायक संजीव सिंह मेयर प्रत्याशी के रूप में डटे हुए है. वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी प्रदेश समिति ने उन्हें शोकॉज जारी करते हुए 10 दिन के अंदर जवाब तलब किया है.

इधर, संजीव सिंह क्षेत्र का दौरा तेज करते हुए लोगों से समर्थन मांग रहे. संजीव सिंह ने कहा कि लोगों की चिंता मेरी पहली प्राथमिकता है. समाज के हर वर्ग का साथ मिल रहा है. उन्होंने कहा किलोगों के विश्वास को बनाये रखना उनकी जिम्मेदारी है.

वहीं, बीजेपी प्रदेश समिति द्वारा शोकॉज किये जाने पर संजीव सिंह ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जनता है.यहां के लोग उन्हें चाहते हैं इसलिय चुनावी मैदान में खड़े हैं.जनप्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए जो जनता की समस्या का समाधना कर सके. जनता जब मिलने जाए तो उससे बेहतर बर्ताव करे.