निकाय चुनाव : चास नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए जनसंपर्क अभियान हुई तेज, उम्मीदवार ने किया जीत का दावा

Edited By:  |
nikay chunaw

बोकारो:चास नगर निगम चुनाव के मेयर पद के लिए पार्टी समर्थित प्रत्याशी लोगों के बीच जाकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. प्रत्याशियों को पार्टी नेताओं का भी साथ मिल रहा है.जातीय समीकरण देखकर नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए भेजा जा रहा है. चास नगर निगम में मेयर पद के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थित उम्मीदवार उमेश ठाकुर के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाने के लिए पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्य क्रांतिकारी रिजवान चास नगर निगम क्षेत्र पहुंचे. जहां उन्होंने लोगों के उम्मीद पर उमेश ठाकुर के उतरने की बात कही.

सभी जाति,धर्म के लोगों का उमेश ठाकुर को समर्थन मिल रहा हैं. उमेश ठाकुर जेएमएम से समर्थित मेयर उम्मीदवार हैं. निमग चुनाव को लेकर उमेश ठाकुर ने कहा कि मैं पिछले 2009 से सिविल कंस्ट्रक्शन के लाइन से जुड़ा हुआ हूं. मुझे इस बात की जानकारी है कि क्षेत्र में नली कहां और कितनी गहराई पर बननी चाहिए. आलम ये है किआज नालियों से घर का पानी सड़क पर आ जा रहा है.उन्होंने इस चुनाव में मेयर पद के लिए अपनी जीत का दावा किया है.