निकाय चुनाव : दुमका के सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी, कंट्रोल रूम से कड़ी निगरानी

Edited By:  |
nikay chunaw

दुमका:नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 के अंतर्गत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्वक एवं सुव्यवस्थित ढंग से मतदान प्रक्रिया जारी है. सुबह सात बजे से ही मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है. विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.

वहीं, प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा कंट्रोल रूम के माध्यम से मतदान प्रक्रिया की लगातार निगरानी कर रहे हैं. वे संबंधित पदाधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में रहकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं, ताकि निर्वाचन कार्य निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके.