Live

निगम चुनाव

चास नगर निगम चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज, प्रत्याशी ने कहा-भ्रष्टाचार मिटाना मेरी प्राथमिकता

A
archana singhलेखक

बोकारो:चास नगर निगम चुनाव को लेकर प्रत्याशियों में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. सभी प्रत्याशी लोगों के बीच जाकर मतदान करने की अपील कर रहे हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थित उम्मीदवार उमेश ठाकुर ने पार्टी नेताओं के साथ रोड शो किया और लोगों से समर्थन मांगा. इस दौरान अन्य प्रत्याशी भी पैदल मार्च निकाल कर लोगों से घर-घर जाकर मतदान की अपील कर रहे हैं.

झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थित उम्मीदवार उमेश ठाकुर ने दावा करते हुए कहा कि लोगों का जन समर्थन उनके साथ है.निगम में 31 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है. सभी बरसाती मेंढक की तरह हैं. प्रत्याशी उमेश ठाकुर ने कहा कि भ्रष्टाचार मिटाना मेरी प्राथमिकता होगी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें