Live

जानलेवा हमला

पोस्टमार्टम कर्मी पर पड़ोसी ने किया हमला,स्थिति गंभीर

A
Akanksha Kumariलेखक

धनबाद:- सरायढेला के SNMCH के पोस्टमार्टम हाउस में काम करने वाले कर्मचारी मुरली नगर निवासी अशोक कुमार पर वृद्ध पड़ोसी ने तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

घटना मंगलवार की देर रात का है।पड़ोस में रहने वाले आरोपी रतनलाल बनर्जी के भी सर में चोट आई है। पुलिस रतनलाल से पूछताछ कर रही है।वही अशोक ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह ड्यूटी पर था. इसी दौरान हॉस्पिटल की बगल वाली गली मैं गए थे।उन्होंने देखा कि पड़ोसी तलवार लेकर उस पर हमला करने आ रहे हैं।उन्होंने जब पड़ोसी को रोका तो वे तलवार से उस पर हमला करने लगे।तलवार से बचने के कोशिश में दोनों हाथ और पाव जख्मी हो गए।हमला में उनके बायां कान कट गया।

अशोक ने बताया कि अनुसूचित जाति का होने के कारण व उनके परिवार के लोग पड़ोस को हमेशा खटकते थे। इसलिए उन पर हमला किया गया। फिलहाल अशोक का एसएनएमसी एच के आईसीयू में इलाज चल रहा है। इधर रतनलाल बनर्जी ने भी अशोक पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें