Live

झारखंड के सात जिलों में आरक्षण हुआ शून्य

राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे इसका होगा पुरजोर विरोध

A
Akanksha Kumariलेखक

लोहरदगा:-लोहरदगा में अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक आजाद,राज्य सभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू,सांसद सुदर्शन भगत शामिल हुए। तीनों अतिथियों संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

राज्यसभा सदस्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष को बुके देकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। बैठक के दौरान चंद्रवंशी समाज से जुड़े हुए लोग खासकर समाज और राज्य में जो अपनी बेहतर पहचान बनाई हैं उन्हें सांसद के हाथों से सम्मानित किया गया। जिसमें कशिश न्यूज़ के संवाददाता अमित वर्मा को सम्मानित किया गया। चंद्रवंशी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक आजाद ने कहा कि आज अखिल भारतवर्षीय क्षत्रिय महासभा की ये तेरहवाँ बैठक हैं। इसमें बिभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गईं। झारखंड के सात जिलों में आरक्षण को शून्य कर दिया है। उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा,इसका एजेंडा पास की जा रही हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें