BREAKING NEWS : बिहार में नेशनल प्लेयर को दिनदहाड़े अपराधियों ने गोली मारी, CCTV में कैद हुई वारदात
डेस्क:- बेगूसराय में सोमवार की शाम बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने एक राष्ट्रीय स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ी को गोली मार कर घायल कर दिया था। घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ – साफ दिख रहा हैं कि खिलाड़ी बाइक से जा रहा है पीछे से बाइक पर सवार तीन बदमाश उसे ओभर टेक कर उसे गोली मार दिए, जिसके बाद वह सड़क पर गिर गया जिसे देखने के बाद आसपास के लोग दौड़े। गंभीर हालत में खिलाड़ी गोविंद को आनन फानन में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां से देर रात उसे पटना रेफर कर दिया गया है।

घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के भीड़ भाड़ वाले इलाके मीरगंज की है। घायल की पहचान मंझौल-3 निवासी सुशील सिंह उर्फ अजय सिंह के 19 वर्षीय राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी गोविंद कुमार के रूप में की गई है। गोविंद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भी जुड़ा हुआ है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोविंद कुमार हीरो होंडा शोरूम में अपनी बाइक सर्विसिंग करा कर रतनपुर लौट रहा था तभी मीरगंज मोहल्ले के पास भीड़ -भार इलाके में बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचा और उसकी बाइक के पास पहुंचकर ओमर टेक कर एक बदमाश इस पर फायरिंग कर दी जिसमें इसे गोली लगी है।

फायरिंग से आसपास अफरा तफरी मच गई आनन फानन में उसे उठाकर सबसे पहले सदर अस्पताल लाया गया जहां गंभीर हालत को देखते हुए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे के नेतृत्व में नगर थाना और रतनपुर थाना की पुलिस घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक घटना में शामिल बदमाशों की भी पहचान नहीं हुई है ना ही कोई कारण सामने आया है लेकिन दिनदहाड़े बीच बाजार जिस तरह से खिलाड़ी को बदमाशों ने गोली मारी है वह पुलिस के कार्य शैली पर जरूर सवाल खड़ी कर रही है।