Hindi News / चतरा पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई,खबर में जानिए तस्करों में...

नशे के सौदागरों पर शिकंजा : चतरा पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई,खबर में जानिए तस्करों में क्यों मचा हड़कंप

Edited By:  |
nase k saudagaron par sikanja

चतरा:जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने हजारों एकड़ में फैली अफीम की खेती को नष्ट कर दिया है. पुलिस के इस अभियान से नशे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया. पुलिस ने लावालौंग, कान्हाचट्टी, प्रतापपुर, कुंदा, सदर और सिमरिया थाना समेत अन्य क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाकर करीब 2700 एकड़ में लगी अफीम की फसल को नष्ट कर दिया है. अवैध खेती में संलिप्त 22 पैडलरों को भी मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

किसानों सेवैकल्पिक खेती करने की अपील

पुलिस की इस कार्रवाई में स्थानीय ग्रामीण भी सहयोग कर रहे हैं. गांव-गांव में जाकर पुलिस टीम लोगों को जागरूक कर रही है और अफीम की खेती से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दे रही. एसपी सुमित कुमार अग्रवाल नें कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. एसपी ने किसानों से कहा कि अफीम की खेती छोड़कर कोई वैकल्पिक खेती अपनाएं. सब्जी की फसलें उगाकर बेहतर आमदनी कर सकते हैं.

नशे के कारोबार से परिवार व समाज हो रहा बर्बाद

एसपी ने ग्रामीणों को बताया कि नशे का कारोबार न सिर्फ कानूनन अपराध है, बल्कि यह परिवार और समाज दोनों को बर्बाद करता है. उन्होंने कहा कि पुलिस इस अवैध कारोबार में संलिप्त तस्करों और माफियाओं की संपत्ति को भी जब्त करने की कार्रवाई कर रही है. पुलिस अधीक्षक ने साफ कहा कि अवैध नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. किसानों से वैध और लाभकारी खेती की ओर कदम बढ़ाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार से परिवार व समाज बर्बाद हो रहा.