नगर निकाय चुनाव में घमासान : मेयर प्रत्याशियों में छिड़ा जंग,चंदे के पैसे से राजनीतिक फायदा उठाने का आरोप
देवघर: नगर निकाय चुनाव से ठीक पहले देवघर की राजनीति में जबरदस्त घमासान छिड़ गया है. मतदान में महज चार दिन शेष हैं और इसी बीच मेयर प्रत्याशियों के बीच सीधी जंग छिड़ गई है. कोरोना काल के चंदे को लेकर जुबानी जंग चल रहा है.
मेयर पद के उम्मीदवार नागेंद्र नाथ बलियासे उर्फ बाबा बलियासे ने प्रतिद्वंद्वी सूरज झा पर गंभीर आरोप लगाये हैं. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि महामारी के दौरान स्वयंसेवी संस्था के नाम पर जुटाए गए चंदे का इस्तेमाल जनसेवा से ज्यादा अपनी छवि चमकाने में किया गया है.बाबा बलियासे ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है किलोगों से चंदा लिया गया, लेकिन उस चंदे से राजनीतिक फायदा उठाया गया. प्रतिद्वंद्वी सूरज झा परजनता को गुमराह करने का आरोप लगाए गए है. इन आरोपों पर सूरज झा की ओर से अब तक आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.
वहीं, सोशल मीडिया पर पिछले दो दिनों से संस्था को मिले चंदे और उसके उपयोग को लेकर पोस्ट और दावे वायरल हो रहे हैं. जिससे चुनावी माहौल गरमा गया है.सूत्रों के मुताबिक, इस आरोप-प्रत्यारोप की जंग का सीधा असर मतदान पर पड़ सकता है.देवघर की जनता अब 23 फरवरी को अपने मत से तय करेगी कि आरोपों की यह आंधी किसे उड़ाती है और किसे सत्ता की कुर्सी तक पहुंचाती है.