नगर निकाय चुनाव : धनबाद नगर निगम के लिए महापौर पद की इस प्रत्याशी ने लिया नाम वापसी
Edited By:
|
Updated :06 Feb, 2026, 04:12 PM(IST)
धनबाद:शुक्रवार को धनबाद नगर निगम में महापौर पद की एक प्रत्याशी नीलम मिश्रा ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार,सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो और सहायक निर्वाची पदाधिकारी विशाल कुमार पांडेय के समक्ष नामांकन वापस ले लिया है.
निर्वाची पदाधिकारी विनोद कुमारने बताया कि 7 फरवरी को प्रत्याशियों को निर्वाचन चिन्ह आवंटित किया जाएगा. वहीं, 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और 27 फरवरी 2026 को सुबह 8 बजे से मतों की गिनती की जाएगी. 27 फरवरी को सभी प्रत्याशियों की किस्मत तय हो जाएगी.