नगर निकाय आम चुनाव : साहिबगंज के बरहरवा से अर्पिता दास को मिला नगर पंचायत अध्यक्ष का ताज

Edited By:  |
nagar nikay aam chunaw

साहिबगंज:नगर निकाय आम चुनाव 2026 के मतगणना में बरहरवा नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अर्पिता दास दोनों राउंड में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बबीता कुमारी से आगे रही. प्रथम राउंड में अर्पिता दास को 3416 मत तो बबीता कुमारी को 1976 मत मिला.वहीं, दूसरे राउंड में अर्पिता दास को 2765 मत तो बबीता कुमारी को 2633 मत मिले. दोनों राउंड में अर्पिता दास को 6181 मत एवं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बबीता कुमारी को 4609 मत मिला.यानि अर्पिता दास अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बबीता कुमारी को 1572 मत से पराजित की.

बरहरवा नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अर्पिता दास ने कही कि यह जीत बरहरवा नगर पंचायत की जनताओ की जीत है. अर्पिता दास ने कहा किजनता ने जिस उम्मीद से हमें जिताया है, उस पर हम सदैव खड़ा उतरने का प्रयास करेंगे. रही बात बरहरवा के विकास का तो चुनाव के दौरान मैंने जो भी घोषणा की थी. क्रमवार रूप से सभी घोषणा को पूरा करूंगी.