नाबालिग के साथ हैवानियत : गिरिडीह पुलिस ने किया खुलासा,चार आरोपी गिरफ्तार

Edited By:  |
nabalig k sath hewaniyat

गिरिडीह:जिले के पीरटांड़ प्रखण्ड के हरलाडीह में जतरा मेला देखकर लौट रही दो आदिवासी नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. हालांकि,पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से 7 मोबाइल और कपड़ा बरामद किया है.

पूरे मामले की जानकारी एसपी डॉ.विमल कुमार ने प्रेसवार्ता आयोजित कर दी. एसपी ने बताया कि 25 जनवरी की रात मेले से घर लौट रही 2 नाबालिगों के साथ कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया था. संज्ञान में आते ही मामले की गम्भीरता को देखते हुए डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई. जिसमें 2 प्रशिक्षु डीएसपी, नगर, मुफस्सिल, डुमरी, पीरटांड़ एवं महिला थाना एव विभिन्न थानों के 2 इंस्पेक्टर, 8 सब इंस्पेकटर एवं 2 महिला पुलिस को शामिल कर अनुसंधान शुरू किया गया. इसके साथ ही रांची से एफएसएल, डॉग स्काउट और तकनीकी टीम को घटनास्थल पर भेजा गया. जिससे घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा सके.

साक्ष्य के आधार पर कुल 8 लोगों की संलिप्त घटना में पाई गई. आरोपियों में चार नाबालिग शामिल थे. जिसे विधि विरुद्ध निरुद्ध किया कर दिया गया और अन्य चार को गिरफ्तार कर लिया गया. इस घटना में एक अन्य व्यक्ति का भी नाम सामने आया है. जिसकी गिरफ्तारी भी जल्द सुनिशचित की जाएगी. वहीं, एसपी ने कहा कि इस केस को स्पीडी ट्रायल में भेज कर आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा.